MKMKMHH-PROOF-उत्कर्ष प्रकाशन
163Pages
2Downloads

MKMKMHH-PROOF-उत्कर्ष प्रकाशन

“मैख़ाने की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं”

“मैख़ाने की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं”
के उनवान के तहत श्री छत्र पालजी मुख़तलिफ़
शुअरा के मुंतख़ब अश्आर का मज़्मुआ कारेईन
के हाथों में रखते हुये बक़ौले खुद अपनी
बेबज़ाअती और कमइल्मी पर घबराहट महसूस
कर रहे हैं| उनका यह क़ौल दरअसल उनकी
इनकसारी (विनम्रता) है, वरना उन्होने मोतियों
का एक ज़ख़ीरा जो मुख़तलिफ़ शुअरा के ख़ज़ानों
में बंद था, उसे बड़ी काविश (मेहनत) और दिक़्क़ते
नज़र एक एक मोती चुन कर निकाला और अब
वो आप जौहरियों के सामने है| मुझे पूरा यक़ीन
है कि उनकी यह काविश मुकम्मिल तौर पर
कारआमद साबित होगी| कारेईन इससे न सिर्फ़
लुत्फ़ अंदोज़ होंगे बल्कि मुस्तफ़ीद भी होंगे|

ग़ज़ल के मुख़तलिफ़ पहलुओं (मौज़ूआत) में एक
पहलू (मौज़ूअ) खुमरियात का भी है| चूंकि ग़ज़ल
बक़ौले ‘रफ़अत सरोश’ “अगर शहंशाहों के इशरतक़दों में
जाम लुटाती है, तो गरीब की कुटिया में चराग़े उम्मीद
बन कर झिलमिलाती है, अगर सदियों से पिसे हुवे
आवाम के दुख की ज़बान बनती है, तो जमाने की
तेज़ निगाहों से निगाहें मिलाकर इंकलाबियों की
ललकार बन जाती है|” इस तरह ग़ज़ल के ख़ज़ाने से
चुना हुआ एक एक मोती मिशअले राह बन जाती है|

चूंकि छत्र पालजी ने अपने इंतख़ाब में तक़रीबन
तमामतर अश्आर ग़ज़ल से ही चुने हैं, लिहाज़ा
ग़ज़ल और उसकी हैअत (ढांचा) की चर्चा भी ज़रूरी है|
ग़ज़ल का अपना एक मख़सूस मिजाज़ है और उसके
इसी मख़सूस मिजाज़ ने उसे बामे-उरूज़ पर पहुंचाया|
मुख़तलिफ़ दौर में दीगर असनाफ़े-सुख़न (साहित्यिक रूप)
ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे लेकिन ग़ज़ल के आँगन में
कभी भी ज़वाल का साया दिखाई नहीं दिया| ग़ज़ल
की इसी सिफ़त के पेशे-नज़र ‘रशीद अहमद सिद्दीक़ी’
कहते हैं “ग़ज़ल केवल सिनफ़े-सुख़न ही नहीं
मेयारे-सुख़न भी है”| ग़ज़ल के इसी मख़सूस मिजाज़
ने उसे सेक्युलर बना दिया, जिसने ‘ग़ालिब’ से यह
कहलवाया-
“वफ़ादारी बशर्ते-उस्तवारी अस्ले ईमाँ है,
मरे बुतख़ाने में काबे में गाड़ो बह्मन को|”
या वली ने कहा था-
गर हुवा है तालिबे-आज़ादगी
बंदा मत हो सब्ह व जुन्नार का|
लफ़्जे-ग़ज़ल मुग़ाज़िलत से मश्तक़ है, जिस के
मानी महबूब से प्यार-मुहब्बत की बातें करना है|
इसी मुनासिबत से जहाँ उसमें इश्क़ व मुहब्बत
व उसकी वारदात जाम व मीना, हुस्न व इश्क़,
शराब व शबाब वग़ैरा का जिक्र मिलता है,
वहीं शेख़ व बरह्मन, दैर व हरम, कावा व बुतख़ाना,
मस्जिद व मंदिर, कलीसा, दीन व ईमान, कुफ़्र, तसबीह,
जुन्नार (जनेऊ) वग़ैरा का ज़िक्र भी वाफ़िर पैमाने
पर मिलता है, जो ग़ज़ल के सेक्युलर मिज़ाज को
अयां करता है|
कहा जाता है कि ग़ज़ल की इब्तदा क़सीदे के
इब्तदाई जुज़ तशबीब से हुई| तशबीब में शायर
इब्तदाई में माशूक़ की याद का या फ़र्हतबख़्श
क़ुद्रती मंज़र का जिक्र करता था| बाद में इसी
हिस्से को क़सीदे से अलग करके ग़ज़ल नाम
दिया गया| इसके अलावा एक और रिवायत भी है|
शायरी की इब्तदा तो इस्लाम से ही क़ब्ल अरबी
में हो चुकी थी, जिसे ‘अज़री’ नाम से जाना जाता था,
और उसमें ग़ज़ल की तमाम सिफ़ात मौज़ूद थीं|
‘अज़री’ का हर शेर मानी के एतवार से मुकम्मल
हुवा करता था रदीफ़ व काफिये का एहतमाम
किया जाता था| मौज़ू के एतवार से भी उसमें प्यार
मुहब्बत की दर्द भरी दास्तानें हुवा करती थीं| हिज़्र,
फिराक़, तनहाई, दर्दमंदी, हुस्न व इश्क़, जाम व मीना,
शराब व शबाब वग़ैरा तमाम लवाज़मात ‘अज़री’ में भी
पाये जाते थे, लिहाज़ा उसे ही ग़ज़ल का नाम दिया गया|
यूँ तो ग़ज़ल की इब्तदा अरबी के ज़ेरे असर हुई, लेकिन
ग़ज़ल के इर्त्क़ा में फ़ारसी शुअरा का बड़ा हिस्सा रहा है,
बल्कि यह कहा जा सकता है कि सही मानों में फ़ारसी
शुअरा ने ही ग़ज़ल को ग़ज़ल बनाया| ग्यारहवी सदी
आते-आते तो ग़ज़ल ने एक मशहूर और मज़बूत
सिनफ़ के तौर पर अपना लोहा मनवा लिया|
ग़ज़ल फ़ारसी के ज़रिये दीगर ज़बानों के अदब में दाख़िल
हुई, उनमें उर्दू अदब ने उसे ऐसा परवान चढ़ाया कि वह
उर्दू अदब की आबरू बन कर रह गई|

बक़ौल ‘डा0.खुर्शीद आलम’ “सच्ची बात तो यह है कि ग़ज़ल
दुनियाँ की तमाम शायरी में लासानी और सबसे ज़ियादा
लचकदार सिन्फ़े-सुख़न है|” और इसीलिए जाम व मीना,
कैफ़ व मस्ती, शराब व शबाब के साथ-साथ ज़िन्दगी के
दीगर मुखतलिफ़ मसाइल को भी बरतने की उसमें
मुकम्मल गुंजाइश है| वह तसव्वुफ़ की बात करती है,
तो ज़िन्दगी से जुड़े मसाइल, इंसानियत, दिलनवाज़ी
मज़हबी रवादारी व सेक्युलरिज़्म को भी फ़रामोश नहीं
करती| साथ ही रिवायत परस्ती, रियाकारी, मज़हबी दिखावा,
मज़हब के नाम पर इन्सानों को मुखतलिफ़ फ़िकरों में
बांटना वग़ैरा-वग़ैरा को इसने न सिर्फ़ लाइके-मलामत
व मज़म्मत समझा है, बल्कि ख़ुलेआम इनकी तर्दीद की है,
मज़ाक उड़ाया है| इसने शेख़ और बरह्मन के दरम्यान
कोई इम्तियाज़ नहीं बरता है| ग़ालिब का शेर देखिये-
कहाँ मैख़ाने का दरवाज़ा ग़ालिब, और कहाँ वाइज़?
पर इतना जानते हैं, कल वो जाता था कि हम निकले|
इंशा ने कहा था-
ये जो महंत बैठे हैं राधा के कुंड पर
अवतार बनके गिरते हैं परियों के झुंड पर|
ग़ज़ल मज़ाहिब की यकसानियत की तबलीग़ करती है|
बहरहाल इश्क़ व मस्ती, कैफ़ व ग़म, प्यार व मुहब्बत
का ज़िक्र, जाम व मीना के बग़ैर अधूरा रहता है, इतना
ही नहीं ग़ालिब ने तो यहाँ तक कह दिया है कि-
हर चंद हो मुशाहदा-ए-हक़ की गुफ़्तगू,
बनती नहीं है बादा-ओ-साग़र कहे बग़ैर|
जो भी हो ‘छत्र पालजी’ ने ग़ालिब के क़ौल पर अमल
करते हुये मुख़तलिफ़ मक़ामात पर जहां कहीं भी उन्हें
जाम व मीना दिखाई दिये, जमा करके आपकी ख़िदमत
में पेश कर दिये, जो उनकी वुसअते-नज़र, उनके ज़ौक़
और फ़हम व फ़राहत की गीराई व गहराई का मज़हर
तो है ही, साथ ही आपके ज़ौक़ की भी कसौटी है|
प्रो. डा0. निसार अहमद अंसारी
भारतीय भाषा संस्कृति संस्थान
गूजरात विद्धापीठ, अहमदाबाद
16 अप्रेल 2015

5/13/2026
Source: https://fliphtml5.com/bxkwh/kpcj

Loading thumbnails...